देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तेजपुर वायुसेना स्टेशन से सुखोई-30 (Sukhoi-30) एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भर ली है। वायुसेना स्टेशन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
राष्ट्रपति ने सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से भरी उड़ान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज तेजपुर वायु सेना स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। राष्ट्रपति मुर्मू से पहले पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटील और रामनाथ कोविंद वायुसेना के फाइटर जेट्स में उड़ान भर चुके हैं। जिसके बाद द्रोपदी मुर्मू इस विमान से उड़ान भरने वाली देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। इससे पहले राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2009 में इससे उड़ान भरी थी। इस समय भारत और चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश को लेकर टकराव देखने को मिल रहा है। ऐसे में राष्ट्रपति का सुखोई लड़ाकू में उड़ान भरना भारत की तरफ से दुश्मन देशों को एक कड़ा संदेश देना है। तेजपुर एयरफोर्स बेस भारत की चार देशों चीन, म्यांमार, बांग्लादेश और भूटान से सुरक्षा करता है।
जानें सुखोई की खासियत
Sukhoi Su-30MKI की लंबाई 72 फीट, विंगस्पैन 48.3 फीट और ऊंचाई 20.10 फीट है। इसका वजन 18,400 KG है. सुखोई में लीयुल्का एल-31एफपी आफ्टरबर्निंग टर्बोफैन इंजन लगे हैं, जो उसे 123 किलोन्यूटन की ताकत देता है। यह 2120 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से उड़ता है। इसकी कॉम्बैट रेंज 3000 किलोमीटर है. बीच रास्ते में ईंधन मिल जाए तो यह 8000 किलोमीटर तक जा सकता है।