आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन शुरू हुआ है। आज गुरुवार 13 अप्रैल को आईपीएल में एक मुकाबला खेला जाएगा।
इन दो टीमों का होगा मुकाबला
आज 13 अप्रैल 2023, गुरुवार को आईपीएल में एक मैच खेला जायेगा, जो पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स की टीम के बीच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में खेला जायेगा। यह मैच शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर चालू होगा, जिसका टॉस मैच से ठीक 30 मिनट पहले यानि 7 बजे किया जायेगा। इस मैच में पंजाब के कप्तान शिखर धवन और गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे।
कल के मुकाबलों के नतीजे
चेन्नई और राजस्थान के बीच मैच में चेन्नई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। जिसके बाद बैटिंग करने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाये, जिसमें सबसे ज्यादा रन जोस बटलर ने बनाये, जिन्होंने 36 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। इसके बाद बैटिंग करने उतरी चेन्नई की टीम ने बैटिंग की, जिसमें चेन्नई की टीम की शुरुआत बढ़िया नहीं रही और सभी विकेट एक एक करके गिर गए, लेकिन अंत में धोनी और जडेजा की पारी ने मैच में धमाका मचा दिया और यह मैच भी एक बार फिर आखिरी गेंद तक खेला गया। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने मैच 3 रन से जीता।