IPL 2023: आईपीएल में आज होंगे दो मुकाबले, जानिए दोनों मैचों से जुड़ी अहम जानकारी

आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन शुरू हुआ है। आज शनिवार 15 अप्रैल को आईपीएल में दो मुकाबले खेलें जाएंगे।

इन दो टीमों का होगा मुकाबला

आज 15 अप्रैल 2023, शनिवार को आईपीएल में कुल दो मैच खेले जायेंगे। जिसमें पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जायेगा। यह मैच दोपहर को 3 बजकर 30 मिनट पर चालू होगा, इसके बाद दूसरा आईपीएल शाम को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जायेगा। जो शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर चालू होगा। इन मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल और पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन होंगे।

कल के मुकाबलों के नतीजे

बीते कल शुक्रवार को कोलकाता और हैदराबाद के बीच मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जिसके बाद हैदराबाद के बल्लेबाजों ने आईपीएल 2023 में अभी तक का सबसे बढ़िया प्रदर्शन किया। सनराइज़र्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाये, जिसमें सबसे ज्यादा रन हैरी ब्रूक ने बनाये, जिन्होंने 55 गेंदों में 100 रन की पारी खेली, यह आईपीएल 2023 का पहला शतक था। इसके बाद बैटिंग करने उतरी कोलकाता की टीम ने भी बढ़िया शुरुआत की, जिसमें सबसे बढ़िया प्रदर्शन रहा कोलकाता के कप्तान नितीश राणा का, जिन्होंने टीम को मैच जीताने की पूरी कोशिश की, और उन्होंने 41 गेंदों में 75 रन की पारी खेली। इसके बाद रिंकू सिंह ने भी एक बार फिर बहुत बढ़िया पारी खेली, लेकिन वो भी मैच नहीं जीता पाए। कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाये। हैदराबाद ने यह मैच 23 रन से जीता।