20 अप्रैल: आज लग रहा है साल का पहला सूर्यग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा

आज 20 अप्रैल 2023 है। आज गुरुवार को साल का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। यह हाइब्रिड यानी संकर सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) होगा जो पूरे 10 साल बाद लगने जा रहा है। इससे पहले ऐसा सूर्य ग्रहण साल 2013 में लगा था।

यह रहेगी अवधि

यह सूर्यग्रहण साल 2023 का पहला ग्रहण होगा जिसकी शुरुआत 20 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 5 मिनट से हो जाएगी और समाप्ति करीब दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगी। सूर्य ग्रहण का सूतक 19 अप्रैल की शाम 7 बजकर 5 मिनट पर शुरू हो गया है। इसकी समाप्ति 20 अप्रैल की दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी। ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट तक रहेगी।

भारत में नहीं दिखेगा सूर्यग्रहण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। आमतौर पर सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और फिर ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर को शुद्ध करके कपाट खोले जाते हैं। लेकिन इस बार मंदिर के कपाट बंद नहीं होंगे और इस दौरान पूजा-पाठ व धार्मिक अनुष्ठान भी किए जा सकेंगे। इसके पीछे मुख्य वजह यह है कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और ऐसे में इसका कोई अशुभ प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। इसलिए मंदिरों में पूजा-पाठ होते रहेंगे।

इन देशों में दिख रहा सूर्यग्रहण

भारत के अलावा यह सूर्य ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत सागर, और न्यूजीलैंड में देखा जा रहा है।

जानें इस दौरान क्या करें