देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज के समय में फोन हमारे लिए काफी जरूरी हो गया है। हम अपने फोन में सभी जरूरी चीजें और यादें संभाल कर रखते हैं। इसके बिना जरूरी काम भी रूक जाते हैं।
पोर्टल लांच
आफोन के खो जाने पर हम पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हैं। अब यह व्यवस्था पूरी तरह से बदलने वाली है। अब आपके खोये या फिर चोरी हुए फोन को सरकार तलाशेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने एक नए पोर्टल को लॉन्च किया है। इस पोर्टल की मदद से आपका खोया हुआ फोन आसानी से मिल जाएगा। हालांकि अभी इसकी सर्विस शुरू नहीं हुई है। लोगों के लिए यह पोर्टल आज 17 मई को वर्ल्ड टेलिकॉम डे के मौके लाइव हो गया है। केंद्रीय मंत्री ने इस पोर्टल की शुरुआत की है।