काॅमनवेल्थ गेम्स में भारत शानदार सफर के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। बर्मिंघम में चल रहे 2022 काॅमनवेल्थ गेम्स में भारत शानदार कमाल कर रहा है।
लक्ष्य का शानदार प्रदर्शन-
लक्ष्य सेन कॉमनवेल्थ गेम्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। बर्मिघम इग्लैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में युवा शलटर लक्ष्य सेन का शानदार प्रदर्शन जारी है।
दी शुभकामनाएं-
लक्ष्य ने प्रतियोगिता के अपने एकल मुकाबले प्री-क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है। जिस पर उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि लक्ष्य ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सैंट हेलेना के वेर्नोन को सीधे सेटों में 21-4 व 21-5 के अंतर से परास्त कर प्री-क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया। उन्होंने बताया कि लक्ष्य को अपने पहले मैच में बाई मिला था। लक्ष्य की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा समेत कई खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।