जरूरी खबर: कल से बदल जाएंगे यह जरूरी नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक जरूरी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अगस्त का महीना आज जानें वाला है और सितंबर का महीना आने वाला है। सितंबर में कुछ बदलाव होने वाले हैं। जिसके बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं।

आधार कार्ड अपडेट कराने की अंतिम तिथि

जिसमें UIDAI ने 14 सितंबर तक फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन तय की है। पहले यह सुविधा को 14 जून तक के लिए ही थी जिसे अब बढ़ाकर 14 सितंबर तक कर दिया गया है।

2000 के नोट बदलवा लें

इसके अलावा 2,000 रुपये के नोटों को बदलने की डेडलाइन भी 30 सितंबर, 2023 को खत्म हो रही है। जल्द से जल्द आप दो हजार के नोट बदलवा लें।

पैन‌ कार्ड जरूर लिंक करवाएं

यदि आपने किसी स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश कर रखा है तो 30 सितंबर तक आधार और पैन जरूर लिंक कर लें। वरना बाद में ऐसे खातों को निष्क्रिय घोषित कर दिया जाएगा।

निवेश करने के लिए सितंबर में आखिरी तिथि

यदि एसबीआई की वीकेयर स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए आखिरी मौका है। इस खास स्कीम की डेडलाइन 30 सितंबर, 2023 को खत्म हो रही है। इस स्कीम का लाभ केवल सीनियर सिटीजन उठा सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जरूरी खबर

इसके अलावा आपके पास एक्सिस बैंक का Magnus क्रेडिट कार्ड है तो जान लें इसके नियम और शर्तों में अगले महीने से बड़े बदलाव होने जा रहे हैं।‌बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक कुछ ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को स्पेशल छूट का लाभ नहीं मिलेगा। इसके साथ ही 1 सितंबर से नई कार्डधारकों को सालाना फीस के रूप में 12,500 रुपये और जीएसटी देना होगा। वहीं पुराने ग्राहकों को 10,000 और जीएसटी ही देना होगा।