इन दिनों सिनेमाघरों में गदर 2 फिल्म की काफी धूम मची हुई है। इस फिल्म ने दर्शकों को अपना दिवाना बना दिया है। वहीं आज हम बात कर रहे हैं। अभिनेता प्रभास की नई फिल्म सालार की।
एडवांस बुकिंग में फिल्म की कमाई
प्रभास अब जल्द फिल्म ‘सालार पार्ट 1 सीजफायर’ में नजर आएंगे। फिल्म ने रिलीज से हम ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सालार’ बड़े पैमाने पर अमेरिका में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर कुछ आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने खुलासा किया है कि यूएस में ‘सालार’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसमें फिल्म ने पहले ही 300,000 डॉलर (2.75 करोड़ रुपये) का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे प्रभास की सालार ने रजनीकांत की ‘जेलर’ को भी टक्कर दे दी जिसने एडवांस बुकिंग में $500,000 की सेल दर्ज की थी।
नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म का निर्देशन ‘केजीएफ चैप्टर 2’ बनाने वाले प्रशांत नील कर रहे हैं। सालार इसी महीने की 28 तारीख को रिलीज होने वाली थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई थी लेकिन अब फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया है। लेकिन अब सालार के मेकर्स ने इसे नवंबर में रिलीज करने का फैसला ले लिया है। यह दो पार्ट की सीरीज होगी। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं।