केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अटारी वाघा बॉर्डर पर लहराया भारत का सबसे ऊंचा तिरंगा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पंजाब के अमृतसर में अटारी वाघा बॉर्डर पर बीते कल गुरुवार को सबसे ऊंचा तिरंगा लहराया गया देश के सबसे ऊंचे तिरंगे को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फहराया।

देश का सबसे ऊंचा तिरंगा लहराया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को अमृतसर पहुंचे। गडकरी ने आईसीपी अटारी पर देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बताया कि सरहद पर लगाया गया ये तिरंगा एक खास सर्विलांस तकनीक से सुसज्जित है। इसके टॉप पर एक सिस्टम लगाया गया है, जो हमारे जवानों की सरहद पर निगरानी में मदद करेगा।

पाकिस्तान से भी दिखाई देगा

रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले भारतीय तिरंगे के पोल की ऊंचाई 360 फीट थी। वहीं, पाकिस्तान के झंडे के पोल की ऊंचाई 400 फीट है। वहीं, अब नव स्थापित तिरंगे की ऊंचाई 418 फीट है जो पाकिस्तान से अधिक है। अटारी बॉर्डर पर तिरंगे के लिए लगाए गए पोल की ऊंचाई पाकिस्तान से भी 18 फीट ऊंची है। इस तिरंगे को पाकिस्तान भी देख सकेगा।