Nobel Prize 2023: भौतिकी में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, इलेक्ट्रॉनों की दुनिया की खोज के लिए तीन लोगों को दिया गया यह सम्मान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नोबेल पुरस्कार 2023 से जुड़ी खबर सामने आई है। भौतिकी में नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा हो गई है।

फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार की घोषणा

इस बार भौतिकी में तीन लोगों को नोबेल पुरस्कार दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया गया है। इस श्रेणी के लिए 2023 का नोबेल प्राइज संयुक्त रूप से पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज और एनी एल’हुलियर को दिया गया। इन्हें प्रकाश की अत्यंत छोटी तरंगों के साथ इलेक्ट्रॉनों की दुनिया की खोज के लिए भौतिकी में 2023 का नोबेल पुरस्कार दिया गया। इलेक्ट्रॉन्स पर अध्ययन के लिए यह सम्मान दिया गया। अवॉर्ड उन प्रायोगिक तरीकों के लिए दिया गया, जिसमें पदार्थ में इलेक्ट्रॉन की गतिशीलता के अध्ययन के लिए प्रकाश के एटोसेकंड पल्स उत्पन्न किए गए।

नोबेल पुरस्कार 2023

रिपोर्ट्स के मुताबिक चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही सोमवार से नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरूआत हुई थी। इस साल कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को चिकित्सा का नोबेल दिया गया। इन्हें न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए यह सम्मान दिया गया। इस खोज की वजह से कोरोनावायरस यानी सीओवीआईडी-19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों के विकास में मदद मिली। अब बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा होगी। इसके अलावा नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा नौ अक्तूबर को की जाएगी।