अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की हुई घोषणा, जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को मिला यह सम्मान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। वर्ष 2025 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा के क्रम में सोमवार को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार 2025 का ऐलान हो गया है।

इन्हें मिलेगा अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सोमवार 13 अक्टूबर को इसका ऐलान किया, जो इस वर्ष के नोबेल सेशन का आखिरी पुरस्कार है। अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को मिला है।‌अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार को औपचारिक रूप से ‘अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अर्थशास्त्र में बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार’ के रूप में जाना जाता है। उन्हें यह पुरस्कार ‘नवाचार-संचालित आर्थिक विकास की व्याख्या करने के लिए’ दिया गया है।

पुरस्कारों की घोषणा

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें 10 दिसंबर को एक समारोह में औपचारिक रूप से यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अर्थशास्त्र में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार की घोषणा 13 अक्टूबर को हुई।