देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। वर्ष 2025 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा के क्रम में गुरुवार को नोबेल समिति ने साहित्य में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की है।
इन्हें मिलेगा साहित्य के क्षेत्र में पुरस्कार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोबेल समिति ने गुरुवार (09 अक्टूबर 2025) को साहित्य विज्ञान में नोबल पुरस्कार की घोषणा की है। इस साल साहित्य में नोबेल पुरस्कार हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई को सम्मानित किया जाएगा। लास्जलो को उनकी कमाल की कलमकारी के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। उनके उपन्यास हर्श्ट 07769 के लिए उन्हें ये सम्मान दिया जा रहा है। हर्श्ट 07769 को सामाजिक अराजकता, हिंसा और आगजनी से घिरे एक छोटे से थुरिंजियन शहर के सटीक चित्रण के कारण “एक महान समकालीन जर्मन उपन्यास” कहा गया है। कहानी और कविताओं के अलावा लास्जलो ने कई फिल्मों के स्क्रीनप्ले भी लिखे हैं।
पुरस्कारों की घोषणा
रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें 10 दिसंबर को एक समारोह में औपचारिक रूप से यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार की घोषणा 13 अक्टूबर को की जाएगी।