09 नवंबर: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 09 नवंबर 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 09 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗1236: दिल्ली के सुल्तान रुकनुद्दीन फिरोज शाह की हत्या कर दी गई।

📗📗1877: उर्दू के महान कवि और दार्शनिक अल्लामा मोहम्मद इकबाल का जन्म सियालकोट (अब पाकिस्तान) में हुआ।

📗📗1922: वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन को वर्ष 1921 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

📗📗1947: भारत सरकार ने सैन्य कार्रवाई के द्वारा जूनागढ़ को मुक्त कराया और वह भारतीय संघ में शामिल हुआ।

📗📗1953: कंबोडिया को फ्रांस के आधिपत्य से पूर्ण स्वतंत्रता मिली।

📗📗1985: 22 वर्षीय रूसी खिलाड़ी गैरी कास्पारोव एनातोली कार्पोव को हराकर दुनिया के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बने।

📗📗1989: शीत युद्ध के प्रतीक के रूप में बर्लिन की दीवार गिराई गई।

📗📗2000: उत्तर प्रदेश का विभाजन कर भारत के 27वें राज्य के रूप में ‘उत्तराखंड’ का गठन हुआ।