24 अप्रैल: आज है मासिक दुर्गाष्टमी, मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट और बाधाएं होंगी दूर, जानें शुभ मुहूर्त

आज 24 अप्रैल 2026 है। आज मासिक दुर्गाष्टमी है। हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। साल के प्रत्येक महीने में मां आदि शक्ति दुर्गा की उपासना का भी विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गा अष्टमी तिथि के नाम से जाना जाता है। यह व्रत मां दुर्गा को समर्पित होता है। यह दिन मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा और आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट और बाधाएं दूर होती हैं। मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 23 अप्रैल को रात 8 बजकर 49 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 24 अप्रैल को रात 7 बजकर 21 मिनट पर होगा। ऐसे में मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत शुक्रवार 24 अप्रैल को किया जाएगा।

जानें पूजन विधि

आज सुबह स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें। माता दुर्गा का जलाभिषेक करें। मां दुर्गा का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें। अब माता को लाल चंदन, सिंदूर, शृंगार का समान और लाल पुष्प अर्पित करें। मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें। पूरी श्रद्धा के साथ माता दुर्गा की आरती करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। माता को भोग लगाएं। अंत में क्षमा प्रार्थना करें।