28 नवंबर: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 28 नवंबर 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗1520: फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की अपनी यात्रा शुरू की। 

📗📗1814: द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया। 

📗📗1893: न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया, जिससे यह संसदीय चुनावों में महिलाओं को वोट देने का अधिकार देने वाला पहला देश बन गया। 

📗📗1890: महान समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी ज्योतिराव गोविंदराव फुले का निधन हुआ। 

📗📗1912: इ इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया की स्वतंत्रता की घोषणा की। 

📗📗1943: तेहरान सम्मेलन शुरू हुआ, जिसमें तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट और उनके ब्रिटिश और सोवियत समकक्ष विंस्टन चर्चिल और जोसेफ स्टालिन शामिल हुए थे। 

📗📗1945: प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार और उपन्यासकार अमर गोस्वामी का जन्म हुआ। 

📗📗1990: जान मेजर ने चुनावों के बाद यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री का पद संभाला। 

📗📗1996: कैप्टन इंद्रानी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली दुनिया की पहली महिला बनीं। 

📗📗2006: नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच हथियारों के प्रबंधन पर संधि हुई।