अब भारतीय लोगों के लिए अमेरिका जाना नहीं होगा आसान, करना होगा यह काम, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे छात्रों और विजिटर के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास ने भारतीय विद्यार्थियों और दूसरे वीजा आवेदकों के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं।

US Embassy का जरूरी निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें बैकग्राउंड जांच के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक करने का आग्रह किया है। जारी नई एडवाजरी में कहा गया है कि F, M या J नॉन-इमीग्रेंट्स वीजा के लिए सभी आवेदकों को अब वीजा इंटरव्यू के लिए उपस्थित होने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट ‘पब्लिक’ हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी दूतावास ने बताया है कि तत्काल प्रभाव से, F, M और J वीजा के लिए आवेदन करने वालों को अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को पब्लिक करना होगा। जिससे उनकी पहचान और अमेरिका में प्रवेश की योग्यता की जांच हो सके। यह जांच इसलिए है कि कोई ऐसा व्यक्ति वीजा न ले पाए जो अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा हो।

जानें F, M व J वीजा क्या है

📌📌F वीजा: यूनिवर्सिटी, कॉलेज या एकेडमिक संस्थानों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए होता है।
📌📌M वीजा: टेक्निकल या वोकेशनल स्कूलों में पढ़ने वालों के लिए होता है।
📌📌J वीजा: सांस्कृतिक और शैक्षिक एक्सचेंज प्रोग्राम्स में हिस्सा लेने वालों के लिए होता है।