October 1, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अब नाटो देशों ने भी माना चीन को स्थायी खतरा

उत्‍तर एटलांटिक संधि संगठन: नाटो के नेताओं ने चीन को सुरक्षा के लिए स्थायी खतरा घोषित किया है और कहा है कि चीन वैश्विक व्यवस्था को कमजोर करने के लिये कार्य कर रहा है।

चीन अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का पालन करे

ब्रुसेल्स में एक शिखर बैठक में जारी बयान में नाटो के नेताओं ने कहा है कि चीन अपने लक्ष्यों और हठी व्‍यवहार से नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और नाटो देशों की सुरक्षा के लिए चुनौती पेश कर रहा है। इन नेताओं ने चीन से कहा कि वह अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का पालन करे और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में जिम्मेदारी से काम करे।

चीन के साथ नया शीत युद्ध नहीं चाहते

नाटो के प्रमुख जेन्स स्टोल्टनबर्ग ने आगाह किया कि चीन सैन्य और प्रौद्योगिकी के संदर्भ में नाटो देशों के करीब पहुंच रहा है। लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नाटो के देश चीन के साथ नया शीत युद्ध नहीं चाहते हैं।
       

error: Content is protected !!