अब Flipkart पर भी मिलेगा सीधे लोन, आरबीआई से ई-कॉमर्स कंपनी को मिला NBFC का लाइसेंस, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अब लोगों को फ्लिपकार्ट से भी लोन मिलेगा।

अब Flipkart अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दे सकेगा सीधे लोन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए भारतीय केंद्रीय बैंक और बैंकिंग रेगुलेटरी से फ्लिपकार्ट ने कर्ज देने का लाइसेंस हासिल कर लिया है। इससे फ्लिपकार्ट अपने प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों और विक्रेताओं को सीधे कर्ज दे सकेगी। लोन देने का लाइसेंस फ्लिपकार्ट (भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स फर्म) को सीधे कर्ज देने में सक्षम बनाएगा, जो समूह के लिए अधिक आकर्षक मॉडल है। साथ ही NBFC का लाइसेंस मिलना फ्लिपकार्ट के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

ग्रामीण और कस्बों में छोटे व्यवसायों के लिए भी हो सकता है फायदेमंद

रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले से ही फ्लिपकार्ट कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर थर्ड-पार्टी वित्तीय संस्थानों के माध्यम से ‘बाय नाउ, पे लेटर’ (BNPL) और EMI जैसी सुविधाएं देती हैं। लेकिन अब‌ कंपनी एनबीएफसी लाइसेंस के साथ बिना किसी बाहरी वित्तीय संस्थान पर निर्भर हुए स्वतंत्र रूप से लोन देने की सुविधा शुरू कर सकती है‌। हालांकि फ्लिपकार्ट ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह अपने लेंडिंग व्यवसाय को कैसे लागू करेगा‌। लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी डिजिटल लोन, पर्सनल लोन और विक्रेताओं के लिए विशेष वित्तीय प्रोडक्ट्स पर ध्यान केंद्रित करेगी।