देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में 09 ठिकानों पर हमला किया।
भारत का मिशन ‘ऑपरेशन सिंदूर’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने मंगलवार की आधी रात को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। जिसमे भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं। जिसे भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है। जिसमे 7 मई को 1:45 बजे के करीब सुरक्षाबलों ने पीओके और पाकिस्तान में आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर हमला किया गया। इस हमले में 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इन ठिकानों पर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के 900 आतंकियों को निशाना बनाया गया। देश की तीनों सेनाओं ने मिलकर इस मिशन को अंजाम दिया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 100 से ज्यादा आतंकी के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। संख्या बढ़ भी सकती है। वहीं भारतीय सशस्त्र बलों की स्ट्राइक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई है। इस पूरे ऑपरेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रात भर प्रगति पर बारीकी से नजर रखी।
पीएम नरेंद्र मोदी की तीन देशों की यात्रा रद्द
जिसके बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी दी। जिस पर उन्होंने सेना की सराहना की और कहा कि पूरा देश उनके साथ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी की यूरोप की तीन देशों की यात्रा को रद्द कर दिया गया है। जिसमे पीएम नरेंद्र मोदी का 13 से 17 मई तक क्रोएशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड की यात्रा का कार्यक्रम था। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों की ओर कहा गया है कि यात्रा को अब रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित देशों को इस निर्णय से अवगत करा दिया गया है।