उत्तराखंड टॉप 10 न्यूज़ ( 4 जनवरी 2022)

केन्द्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि वर्ष 2024 तक वह उत्तराखंड में दो लाख करोड़ की सड़क निर्माण की परियोजनाओं को पूरा कर लेंगे। इसमें टनकपुर से लिपूलेख तक सड़क निर्माण का कार्य भी शामिल है। पीएम नरेंद्र मोदी की देहरादून में आयोजित विजय संकल्प महारैली के…

उत्तराखंड कोविड अपडेट : आज मिले 310 नए संक्रमित, 1 की मौत

उत्तराखंड मे स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन के अनुसार  मंगलवार को , कोरोना के कुल 310नए मामलें दर्ज किये गये । अब राज्य में  सक्रिय मामलों की संख्या  654 हो गयी है । अब तक कोरोना से 7420 लोगों की मौत हो गयी है । आज एक संक्रमित की मौत भी हुई…

बागेश्वर: पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 टीम ने 05 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम, कानून-शांति व्यवस्था एवं आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी प्रभारियों व प्रभारी एस0ओ0जी0 बागेश्वर को दिशा-निर्देश दिए। पांचों अभियुक्तों को किया गिरफ्तार- इसी क्रम में दिनांकः 03-01-2022 को उ0नि0 श्री कुन्दन सिंह रौतेला प्रभारी एस0ओ0जी0 बागेश्वर अपनी टीम के…

अल्मोड़ा: 8 जनवरी को सोबन सिंह जीना परिसर में विभिन्न संकायों/कक्षाओं में अध्ययनरत 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को लगाया जाएगा कोविड टीका

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा परिसर की अधिष्ठाता छात्र-कल्याण  प्रो इला साह ने जानकारी देते हुए बताया कि परिसर में विभिन्न संकायों/कक्षाओं में अध्ययनरत 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 8 जनवरी,2022 को परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में कोविड टीकाकरण किया…

अल्मोड़ा: रसायन विज्ञान विभाग में ‘ए लिटिल नोन और अननोन फैक्ट्स ऑफ सक्सेस टू साइंटिफिक कम्युनिटी’ विषय पर हुआ व्याख्यान

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर, अल्मोड़ा के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा ‘ए लिटिल नोन और अननोन फैक्ट्स ऑफ सक्सेस टू साइंटिफिक कम्युनिटी’ विषय पर आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान हेतु मुख्य बीज वक्ता  के रूप में बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय,लखनऊ के प्रो.कमान सिंह ने रसायन विषय…

अल्मोड़ा: साई मन्दिर से धार की तूनी तक के मार्ग के लिए विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के संयुक्त तत्वाधान में भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया

राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा में साई मन्दिर से धार की तूनी तक के मार्ग लम्बाई 1.850 किमी0 जिसकी लागत 66.31 लाख के डामरीकरण/सुधारीकरण एवं निक्षेप मद के अन्तर्गत 19.97 लाख का मा0 विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के संयुक्त तत्वाधान में…

अल्मोड़ा: विस उपाध्यक्ष नें कोसी दौलाघट से धोतिगाड़- पँचगाँव- स्युरा लिंक मोटर मार्ग का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा विधानसभा अल्मोड़ा के विकासखंड हवालबाग में कोसी दौलाघट मोटर मार्ग से धोतिगाड़- पँचगाँव- स्युरा लिंक मोटर लम्बाई 05 किमी0 लागत 114.86 लाख रू0 का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत व आभार व्यक्त किया। सरकार…

बागेश्वर: उत्तरायणी मेले के आयोजन की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर कलाकार संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

उत्तरायणी मेले के आयोजन की तिथि को बढ़ाने व कलाकारों को मिलने वाली राशि बढ़ाने की मांग को लेकर कलाकार संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहीं यह बात- जिसमें कलाकार संघ ने जिलाधिकारी से कहा कि उत्तरायणी मेले का आयोजन के दिन मात्र तीन दिन रखी…

अल्मोड़ा: राजस्व कर्मियों की 13वें दिन भी चार सूत्रीय मांगों के समर्थन में हड़ताल जारी

आज 13 वें दिन भी राजस्व कर्मियों ने चार सूत्रीय मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ की चार सूत्री मांगों के लिए हड़ताल जारी है। की जाए यह मांग पूरी- जिससे आम जनता की परेशानी बढ़ रही…

अल्मोड़ा: बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का पैनल जिले का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं के मन की बात जानने का करेगा प्रयास- रवि रौतेला

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा आम कार्यकर्ताओं से रायशुमारी लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का…