देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के मशहूर बिजनेसमैन और बाघ बकरी चाय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और मालिक पराग देसाई का निधन हो गया है। वह 49 साल के थे।
वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पराग देसाई देसाई 15 अक्टूबर को उस समय दुर्घटना का शिकार हो गए थे जब वह अपने घर के पास सुबह सैर पर निकले थे। तभी आवारा कुत्तो ने उन्हें दौड़ा दिया और वो घायल हो गए। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। वहीं घायल होने के बाद उन्हें पास के ही अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां हालत बिगड़ने पर उन्हें हेबतपुर रोड पर एक अन्य निजी अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
रिपोर्ट्स के मुताबिक पराग देसाई के परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, उनकी तुरंत सर्जरी की गई और निधन से पहले उन्हें सात दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन रविवार देर शाम को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन पर शोक की लहर है।