देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पेरिस ओलंपिक जारी है। जिसमें भारत के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विनेश फोगाट की जीत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस ओलंपिक में आज 6 अगस्त को भारत के कई बड़े खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे। जिसमें आज रेसलिंग में विनेश फोगाट ने शानदार प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। विनेश फोगाट ने इस मैच में ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट यूई सुसाकी को 3-2 से हरा दिया। विनेश ने अब क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही भारत के लिए विनेश फोगाट ने मेडल की तरफ एक और मजबूत कदम बढ़ाया है। महिला रेसलिंग के 50 किलोभार वर्ग में भारत की विनेश फोगाट ने जापान के यूई सुसुीक को टेक्निकल पॉइंट के आधार पर हरा दिया। विनेश आखिरी 15 सेकंड में बाजी को पलट लिया। मुकाबला 3-2 की बराबरी रहा था, जिसके बाद जापान ने स्कोर को चैलेंज किया था लेकिन इसका फैसला भारत के पक्ष में आया।