पेरिस पैरालंपिक: भारत ने रचा इतिहास, शूटिंग में अवनि लेखरा ने जीता गोल्ड मेडल, मोना अग्रवाल ने दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कुछ दिनों पहले  पेरिस ओलंपिक का समापन हुआ है। जिसके बाद अब पेरिस पैरालंपिक 2024 शुरू हो गया है।

जीते दो मेडल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस पैरालंपिक में भारत की झोली में दो मेडल आए हैं। पैरा शूटिंग में महिला R210 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 के फाइनल में अवनि लेखरा ने गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रचा है। अवनि ने फाइनल में नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए 249.7 अंक हासिल किए। इसके अलावा मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीत इतिहास रचा है। मोना ने फाइनल में 228.7 अंक हासिल करते हुए तीसरे स्थान पर जगह बनाई।