पीएम नरेंद्र मोदी को मिला UN का सर्वोच्च सम्मान ‘एग्रीकोला मेडल’, किसानों को किया समर्पित, कहीं यह बात


देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। संयुक्त राष्ट्र (UN) की प्रमुख संस्था खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित किया है।

मिला यह सम्मान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एफएओ द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है, जो वैश्विक स्तर पर कृषि और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव लाने वाले शीर्ष नेताओं को प्रदान किया जाता है। एफएओ के डायरेक्टर जनरल डॉ. क्यू डोंगयू ने इस अवसर पर भारत सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी को यह मेडल किसानों के कल्याण, खाद्य सुरक्षा के विस्तार और गरीबी व भूख के खिलाफ उनके निरंतर प्रयासों के लिए दिया गया है।


​इन बड़ी योजनाओं की दुनिया में गूंज

​रिपोर्ट्स के मुताबिक एफएओ ने माना कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कृषि और डिजिटल सेवाओं के तालमेल ने करोड़ों भारतीयों की जिंदगी बदली है। इस दौरान भारत की इन चार प्रमुख पहलों की सबसे ज्यादा सराहना की गई।
1. ​मुफ्त राशन योजना: महामारी के बाद से 80 करोड़ लोगों को निरंतर मुफ्त राशन उपलब्ध कराना।
2. ​पीएम किसान सम्मान निधि: देश के 11 करोड़ किसानों को सीधे बैंक खातों में आर्थिक सहायता देना।
3. ​प्राकृतिक खेती: देश में नेचुरल फार्मिंग को एक जन-आंदोलन का रूप देना।
4. ​श्री अन्न (मिलेट्स): भारत की पहल पर मोटे अनाज को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना।


​इन्हें किया समर्पित

जिस पर इस बड़ी उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आभार व्यक्त करते हुए इस सम्मान को सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने कहा कि एफएओ का एग्रीकोला मेडल प्राप्त कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह सम्मान सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों, देश के किसानों और मछुआरों के लिए है। मैं यह मेडल भारत के अन्नदाताओं को समर्पित करता हूं।