आज पेट्रोल- डीजल के दामों में फिर हुई बढ़ोत्तरी, बेकाबू हो रहे दाम

देश में पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों के जनता की जेब पर भारी असर पड़ रहा है। वही आज हफ्ते के पहले दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है।

पेट्रोल- डीजल के दामों में आज फिर बढ़ोत्तरी–

घरेलू तेल कंपनियों ने सोमवार यानि आज पेट्रोल की कीमतों के नये दाम जारी किए हैं। तेल कंपनियों ने आज डीजल और पेट्रोल दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। डीजल के दाम में 35 पैसे तक बढ़े हैं। पेट्रोल की कीमतें भी 37 पैसे तक बढ़ी हैं। 

पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत-

पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।