पेट्रोल- डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी, कच्चे तेलों की कीमतों में आई तेजी

आज मंगलवार 21 नवंबर के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। आज पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े है।

पेट्रोल डीजल के बढ़े दाम

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर आउट ऑफ कंट्रोल होते दिखाई दे रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज तेजी दिखाई दे रही है। मंगलवार सुबह 6 बजे के करीब WTI क्रूड 77.60 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 82.32 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। जिसमें  मुबंई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली में दाम बढ़े है। महाराष्ट्र में पेट्रोल 1 रुपये और डीजल 97 पैसे बढ़कर बिक रहा है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत

पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।