आउट ऑफ कंट्रोल हुए पेट्रोल डीजल के दाम, आज फिर बढ़े ईंधन के दाम, देखें

देशभर में आज शनिवार 26 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से आम जनता की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है।

पेट्रोल- डीजल के बढ़े दाम-

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ते जा रही है। भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के भाव में आज (शनिवार) 26 मार्च को फिर बढ़ोतरी की है। इस हफ्ते के पांच दिन में चौथी बार वाहन ईंधन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए हैं। इस तरह पांच दिन में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3.20 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत-

पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।