September 22, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

बुलीबाई ऐप मामलें में उत्तराखंड से अब तक दो गिरफ्तार, जाने क्या है बुलीबाई ऐप मामला

‘बुली बाई’ मामले में अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है ।  इसमें से एक उत्तराखंड की रहने वाली   रुद्रपुर  निवासी 18 साल की स्वाती है। पुलिस का दावा है कि एप के पीछे मास्टरमाइंड यही लड़की है। इसके अलावा उसके 20 वर्षीय दोस्त मयंक रावत (कोटद्वार) व 21 वर्षीय विशाल कुमार झा को बंगलोर से  गिरफ्तार किया गया है।

क्या है बुली बाई’ ऐप मामला

बुली बाई’ नाम के इस ऐप पर सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर उनकी अनुमति के बिना न केवल अपलोड की गई बल्कि उसे नीलाम भी किया जा रहा था। इस मामले के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। पुलिस ने यह भी दावा किया कि ऐसा लगता है कि आरोपियों ने अपने ट्विटर हैंडल में सिख समुदाय से संबंधित नामों का इस्तेमाल किया था, जिससे कि लोगों को गुमराह किया जा सके और आरोपियों की पहचान न हो पाए।

एक ट्विटर यूजर ने दावा किया है कि एप के पीछे का मास्टरमाइंड वह ही है

वहीँ तीन गिरफ्तारियों के बाद एक ट्विटर यूजर ने दावा किया है कि एप के पीछे का मास्टरमाइंड वह ही है।  पुलिस को निशाना बनाते हुए @giyu44 ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया  कि आपने गलत व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें जल्द से जल्द रिहा करें। ‘जब यह सब शुरू हुआ तो मुझे भी इस बारे में ज्यादा नहीं पता था कि इससे क्या हो सकता है। मैं अपने दोस्तों विशाल व स्वाति के अकाउंट का उपयोग करता हूं। उन्हें पता भी नहीं है कि मैं क्या करने जा रहा हूं। वे दोनों मेरी वजह से गिरफ्तार हुए हैं। अब वे मुझे गाली देने के लिए आजाद हैं। इसके आगे यूजर ने लिखा कि अगर कोई मेरी फ्लाइट का बंदोबस्त कर देता है तो मैं आकर आत्मसमर्पण कर दूंगा। उधर, मुंबई पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि @giyu44 हैंडल से किए गए ट्वीट की सत्यता की जांच की जा रही है ।

You may have missed

error: Content is protected !!