मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को
नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखण्ड के द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में पत्रकारों की भी बड़ी भूमिका रहती है। प्रदेश सरकार पत्रकारों के व्यापक हित में कार्य कर रही है।
वर्तमान युग निश्चित रूप से मीडिया का युग है
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि वर्तमान युग निश्चित रूप से मीडिया का युग है, मानव जीवन के साथ ही हमारे सामाजिक सरोकारों पर भी मीडिया का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है। सामाजिक जन जागरण में भी मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। लोकतंत्र की सफलता में भी मीडिया की बड़ी भूमिका है।
प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु बोधिसत्व विचार श्रृंखला की शुरुआत की गई
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु बोधिसत्व विचार श्रृंखला की शुरुआत की गई है, जिसमें मिडिया से जुड़े अनुभवी लोग भी शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने उन्होंने जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया।
More Stories
Asian Games 2023: बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने जीता पहला मैच, गोल्ड मेडल के लिए चीन से सामना
अल्मोड़ा: ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत एसएसजे में 24 यूके बालिका वाहिनी एन. सी. सी. कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान
अल्मोड़ा: “एक तारीख, एक घंटा, एक साथ”, स्वच्छता अभियान, थाना/चौकी/पुलिस लाईन व पुलिस कार्यालय में जनपद पुलिस ने की साफ-सफाई