2,692 total views, 4 views today
इस वर्ष के नोबेल शान्ति पुरस्कार के लिए फिलीपीन्स की पत्रकार मारिया रसा और रूस के पत्रकार दिमित्री मुरातोफ को चुना गया है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष में उनके योगदान को देखते हुए यह पुरस्कार दिया गया है।
निर्भय होकर कार्य किया
नॉर्वे की नोबेल पुरस्कार समिति ने शांति और लोकतंत्र की रक्षा में इन दोनों पत्रकारों के निडर योगदान का उल्लेख करते हुए कहा है कि इन पत्रकारों ने अपने देश में सच्चाई और प्रेस की स्वतंत्रता के लिए निर्भय होकर कार्य किया।
दुष्प्रचार किया जाता
58 वर्षीय रेसा ने यह दिखाया है कि किस तरह सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाकर अपने विरोधियों के खिलाफ दुष्प्रचार किया जाता है और पूरे जनसंवाद को अपने तरीके से मोडा जाता है।
सुश्री रेसा के पास अमरीकी नागरिकता भी है और वे सी एन एन की संवाददाता भी रह चुकी हैं। रूस के मुरातोफ ने अपने देश में दशकों से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए चुनौतीपूर्ण माहौल में संघर्ष करते रहे हैं।
More Stories
अल्मोड़ा: युवा जन संघर्ष मंच अल्मोड़ा द्वारा बाबा गंगनाथ मंदिर में माघी खिचड़ी का किया गया आयोजन
बागेश्वर: जन समस्याओं के निराकरण हेतु जिलाधिकारी अनुराधा पाल की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित,17 समस्यायें हुई पंजीकृत
उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (7 फ़रवरी, मंगलवार, फाल्गुन, कृष्ण, पक्ष, द्वितीय, वि. सं. 2079)