March 27, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

मानव शरीर में पहली बार सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट हुई सुअर की किडनी, जाने

 2,718 total views,  4 views today

अमेरिका से जुड़ी खबर सामने आई है। जहां दुनिया में पहली बार एक सुअर की किडनी का मानव शरीर में ट्रांसप्लांट किया गया है। यह ट्रांसप्लांट सफल हुआ है।

अमेरिका में डॉक्टरों ने किया चमत्कार-

मानव शरीर में यह ऑपरेशन अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के एनवाईयू लैंगोन हेल्थ मेडिकल सेंटर अस्पताल के सर्जन डॉक्टरों ने किया है। जिसके बाद सुअर की किडनी इंसान के शरीर में अच्छे से काम भी कर रही है। न्यूयॉर्क शहर के एनवाईयू लैंगोन हेल्थ मेडिकल सेंटर में ये ऑपेशन 15 सितंबर को किया गया था, जो एक ब्रेन डेड मरीज में किया गया था। इस संबंध में डाॅक्टर्स का कहना है कि इससे भविष्य में मानव अंगों की कमी दूर होगी और जरुरतमंद लोगों के लिए ये फायदेमंद भी साबित होगी।