यहां खाई में कार गिरने से एक व्यक्ति की घायल होने की खबर सामने आई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
70 मीटर दूर खाई में गिरी कार, घायल की स्थिति खतरे से बाहर
मसुरीकाठा-होकरा में कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। राशिद खान अपनी कार संख्या यूके05सी 5808 से होकरा से वापस लौट रहे थे। कौव्वाधार के समीप वे कार से नियंत्रण खो बैठे और वाहन 70 मीटर दूर खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर नाचनी थानाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस मौक पर पहुंची। पुलिस ने घायल को खाई से निकालकर तेजम अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के मुताबिक घायल की स्थिति खतरे से बाहर है।