पिथौरागढ: आगामी 16 जनवरी को पिथौरागढ़ दौरे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी

पिथौरागढ से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ आएंगे।

जानें

मिली जानकारी के अनुसार सीएम पुष्कर सिंह धामी के 16 जनवरी को पिथौरागढ़ दौरे पर है। इस दौरान वह करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण करेंगे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों, खिलाड़ियों और स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया जाएगा।