पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसके चलते मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन पहाड़ से मैदान तक मौसम खराब रहने के असार जताए हैं। ऐसे में पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से उच्च हिमालयी क्षेत्र में ट्रेकिंग पर 30 जून तक रोक लगा दी है।
एसडीएम और पर्यटन विभाग को निगरानी रखने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी रीना जोशी ने इस अवधि में उपजिलाधिकारियों और पर्यटन विभाग को निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।