पिथौरागढ से जुड़ी खबर सामने आई है। पिथौरागढ में पहाड़ी से गिरने से बुजुर्ग डाकिया की मौत हो गई।
परिवार में मचा कोहराम
मिली जानकारी के अनुसार मवानी दवानी पोस्टऑफिस में कार्यरत डाकिया पुष्पेंदर सिंह धामी (60) रविवार को अपने गांव आलम दारमा के जंगल में बकरी चराने गए थे। तभी संतुलन बिगड़ने से वह पहाड़ी से नीचे जा गिरे। जिसमें उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।