पिथौरागढ़: पिता की अर्थी को सात बेटियों ने दिया कंधा, बेटे का निभाया फर्ज, दी मुखाग्नि

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। पिथौरागढ़ के‌ सीमांत जनपद के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र से भावुक व समाज को प्रेरणा देने वाली खबर सामने आई है। इस घटना से क्षेत्र में भी दुख की लहर दौड़ गई।

बेटियों ने पिता को दी मुखाग्नि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तहसील मुख्यालय से करीब आठ किमी दूर ग्राम पंचायत सिमलकोट के ऊकाला गांव निवासी पूर्व सैनिक कै. किशन कन्याल का बीते दिन स्वास्थ्य खराब हुआ। जिस पर परिजन उन्हें गंगोलीहाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं हल्द्वानी ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन के बाद अंतिम संस्कार की रस्में होनी थी। तब मृतक की सातों बेटियां आगे आई और अंतिम संस्कार की रस्मों को उन्होंने पूरा करने का निर्णय लिया। इनमें से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) में तैनात एक बेटी ने तो अपना मुंडन भी करा दिया। बेटियों के इस साहस को देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। इसके बाद उन्होंने अपनी अन्य बहनों के साथ रामेश्वर श्मशान घाट के लिए प्रस्थान किया। जहां पिता की चिता को मुखाग्नि दी। जिस पर जिला पंचायत सदस्य राहुल कुमार ने दिवंगत किशन कन्याल ने बेटियों के असाधारण साहस और प्रेम की सराहना की।