पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। पिथौरागढ में जिला मुख्यालय के धोबीघाट में स्विमिंग पूल बनाया जाएगा।
डीएम ने किया निरीक्षण
मिली जानकारी के अनुसार यहां 875 लाख रुपये की लागत से स्विमिंग पूल बनाया जाना प्रस्तावित है। बताया कि इसे 10 लेन का स्विमिंग पुल 24 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। जिस पर जिलाधिकारी रीना जोशी ने शुक्रवार को भूमि का निरीक्षण किया और अधिशासी अभियंता ब्रिडकुल को स्विमिंग पूल से संबंधित सभी प्रकार के कार्यों का सर्वे करने के निर्देश दिए।