September 29, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

पिथौरागढ़: अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार, पिता-पुत्र घायल

पिथौरागढ़ में एक बेटा अपने पिता को कार चलाना सिखा रहा था। इस दौरान जीआईसी मैदान हेलीपैड के करीब कार अनियंत्रित होकर 15 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक लकी(18) रोज की तरह अपने पिता मंगल सिंह(63) को मुनस्यारी हैलीपैड ग्राउंड में कार चलाना सिखा रहा था। इस दौरान अचानक कार अनियंत्रित होकर हैलीपैड से नीचे जा गिरी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकाल कर मुनस्यारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से दोनों को हायर सेंटर पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया है।

error: Content is protected !!