पिथौरागढ़: जिले में वाहनों की बढ़ती चालानी कार्रवाई के खिलाफ विभिन्न संगठन ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

जिले में वाहनों की बढ़ती चालानी कार्रवाई के खिलाफ विभिन्न संगठन के लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं। कांग्रेस, टैक्सी यूनियन, व्यापार संघ, प्रधान संगठन, बार संघ ने पुलिस पर चालान के नाम पर लोगों को परेशान कर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया

कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ता, बार संघ, टैक्सी यूनियन, व्यापार संघ के पदाधिकारी एसपी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महर ने कहा पुलिस ने यातायात व्यवस्था के नाम पर वाहन चालकों को परेशान करने का काम किया है। बढ़ी संख्या में वाहन चालकों का चालान किया जा रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

पुलिस हर रोज चालान के नाम पर अवैध वसूली कर अपना कोष बढ़ा रही

पुलिस हर रोज चालान के नाम पर अवैध वसूली कर अपना कोष बढ़ा रही है। पुलिस की इस कार्यशैली से छात्र, युवा, उनके अभिभावकों के साथ ही हर वर्ग खासा परेशान है। उन्होंने पुलिस से कार्यशैली में बदलाव लाने की मांग की।