पिथौरागढ़: शासकीय नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में कल 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन
इस अवसर पर संस्थान के मैकेनिकल विभाग की ओर से विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मैकेनिकल विभाग के विभागाध्यक्ष (HOD) भूपेंद्र भारती ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे वर्कशॉप से होगा। वर्कशॉप इंचार्ज सचिन गुप्ता द्वारा वर्कशॉप में स्थापित विभिन्न मशीनों, यंत्रों और उपकरणों की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। पूजा के उपरांत संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा से संस्थान की प्रगति और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। सुंदरकांड पाठ के विश्राम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और अतिथियों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस संपूर्ण कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी नितेश वर्मा को सौंपी गई है।
दी शुभकामनाएं
संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) अजीत सिंह ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए कहा कि मैकेनिकल विभाग हर वर्ष इस पर्व को बेहद उत्साह के साथ आयोजित करता है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।