प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हनुमान जयंती के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान जी की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
देशभर में चारों दिशाओं में स्थापित की जा रही चार मूर्तियों में से यह दूसरी प्रतिमा है
हनुमान जी चार धाम परियोजना के हिस्से के रूप में देशभर में चारों दिशाओं में स्थापित की जा रही चार मूर्तियों में से यह दूसरी प्रतिमा है। इस प्रतिमा को पश्चिम में मोरबी में बापू केशवानंद जी के आश्रम में स्थापित किया गया है और इसी श्रृंखला में पहली प्रतिमा 2010 में उत्तर में शिमला में स्थापित की गई थी। दक्षिण में रामेश्वरम की प्रतिमा का कार्य शुरू हो चुका है।