उत्तराखंड पंहुचे पीएम नरेंद्र मोदी कर गए शीतकालीन यात्रा की ब्रांडिंग, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, युवाओं से की यह अपील

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते कल मंगलवार से 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आगाज शुरू हो गया है। इन राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।

उत्तराखंड आएं और शीतकालीन यात्रा का आंनद उठाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन को पंहुचे पीएम नरेंद्र मोदी ने शीतकालीन यात्रा के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाते हुए युवाओं से शीतकाल में उत्तराखंड आने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मेरा दूसरा घर है। मेरी भी इच्छा है कि शीतकालीन यात्रा का हिस्सा बनूं। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों में आए खिलाड़ियों और युवाओं को सुझाव दिया कि वे शीतकालीन यात्रा में उत्तराखंड आएं। कहा कि खेलों का समापन होने के बाद यहां के स्थलों की जानकारी लीजिए और यहां का आनंद लीजिए।

रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के रूप में उत्तराखंड में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर आयोजन हो रहा है। इससे राज्य को लाभ मिलेगा। साथ ही रोजगार के अवसर बनेंगे। लोगों को यही पर काम मिलेंगे।