देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार 13 फरवरी को प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत ‘सेवा तीर्थ’ और कर्तव्य भवन एक और दो का शाम को उद्घाटन करेंगे।
पीएम करेंगे उद्घाटन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज शुक्रवार को अपराह्न 4 बजे निर्धारित इस कैबिनेट बैठक के बाद पीएमओ का ‘सेवा तीर्थ’ में स्थानांतरण होगा। यह कदम एक युग के अंत का प्रतीक होगा, क्योंकि सभी सरकारी विभाग उत्तर और दक्षिण ब्लाकों को खाली कर देंगे, जो 1921 से सत्ता का केंद्र रहे हैं। इसके साथ ही यह भारतीय कार्यपालिका पर करीब सवा सौ साल बाद ब्रिटिश छाप का अंत ही नहीं बल्कि स्वतंत्र आधुनिक भारत की निर्बाध कार्यप्रणाली का नया सोपान होगा। पीएमओ ने कहा कि सेवा तीर्थ, कर्तव्य भवन एक व दो का यह उद्घाटन भारत के प्रशासनिक शासन ढांचे में एक परिवर्तनकारी मील का पत्थर है और यह प्रधानमंत्री की आधुनिक, कुशल, सुलभ और नागरिक-केंद्रित शासन पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।