प्रियंका गांधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, धारा 144 के उल्लंघन का आरोप

यूपी के सीतापुर में बीते 36 घंटों से हाउस अरेस्ट में मौजूद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रियंका पर धारा-144 के उल्लंघन और शांतिभंग की धाराएं लगाईं गई हैं।उन्हें कुछ ही देर में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जा सकता है।

मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने ट्विटर के जरिए एक वीडियो जारी कर कहा था ये वीडियो आपकी सरकार के एक मंत्री के बेटे को किसानों को गाड़ी के नीचे कुचलते हुए दिखाता है। इस वीडियो को देखिए और इस देश को बताइए कि इस मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया और इस लड़के को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। मेरे जैसे विपक्ष के नेताओं को तो आपने हिरासत में बगैर किसी ऑडर और एफआईआर के रखा है। उन्होंने आगे सवाल किया कि ये आदमी अभी भी आजाद क्यों घूम रहा है।