उत्तराखंड समेत इन राज्यों में गहरा सकता है बिजली का संकट, जानें वजह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। गर्मी शुरू हो गई है, ऐसे में पूरे देश में फिर से कोयले की कमी का संकट गहरा गया है। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ सकती हैं। कोयले की कमी से देश में बिजली संकट पैदा होने वाला है।

कोयले की कमी से जूझ रहे हैं देश के 10 राज्य-

जिसमें यह बात सामने आ रही है कि एक रिपोर्ट के मुताबिक, गर्मी शुरू होने के साथ ही देश के बिजली संयंत्रों में कोयला भंडार नौ साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। जिसमें उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और तेलंगाना में कोयले की किल्लत है। चार राज्य ऐसे हैं, जहां बिजली की जितनी मांग है, उसके मुकाबले वहां उतनी बिजली नहीं पहुंच पा रही है। इसमें झारखंड, बिहार, हरियाणा और उत्तराखंड शामिल हैं।