प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का पोर्टल लांच, नौकरी होगी प्राइवेट, सरकार देगी प्रोत्साहन राशि

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का पोर्टल लांच हो गया है। बीते सोमवार को यह पोर्टल लांच किया गया।

कराएं रजिस्ट्रेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने  जानकारी दी है। बीते 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत की घोषणा की थी। अब इसका पोर्टल लांच किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बताया कि कि 1 अगस्त से प्राइवेट सेक्टर में पहली नौकरी पाने वाले लोगों को इस योजना का लाभ लेने के लिए उमंग ऐप (Umang App) पर फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नॉलजी के जरिए UAN जेनरेट करना होगा। वहीं, एंप्लॉयर अब pmvbry.epfindia.gov.in या pmvbry.labour.gov.in पर जाकर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इतनी मिलेगी प्रोत्साहन राशि

इस योजना के तहत पहली नौकरी मिलने पर युवाओं को 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिसमें निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले लड़के और लड़कियों को 15 हजार रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। हालांकि इसमें कई शर्तें भी लगाई गईं हैं। इसके तहत नौकरी पाने वाले युवा को उस कंपनी में कम से कम छह महीनों तक काम करना होगा। इसके साथ ही कंपनी का EPFO में रजिस्टर्ड होना जरूरी है। इस योजना के तहत अगले 2 सालों में 3.5 करोड़ से ज्यादा नौकरियां पैदा करने का टारगेट रखा गया है।