क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 की प्राइज मनी का ऐलान कुछ दिनों पहले किया गया। जिसमे ICC ने बंपर प्राइज मनी का ऐलान किया।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के विजेता के लिए रिकॉर्ड प्राइज मनी का ऐलान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर फाइनल मैच 11-15 जून तक खेला जाएगा। जिसमे इस बार दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के विजेता को करीब 30 करोड़ 8 लाख रुपये की प्राइज मनी मिलेगी। इसके अलावा फाइनल में हारने वाली टीम यानी उपविजेता को करीब 18.5 करोड़ रुपये मिलेंगे।
भारत को मिलेगी इतने करोड़ की प्राइज मनी
🏏🏏रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले दोनों फाइनल खेल चुका भारत इस बार तीसरे स्थान पर रहा है। उसे भी ईनाम के रूप में 12 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं।
🏏🏏इस बार चौथे स्थान पर रहने वाली न्यूजीलैंड को करीब 10.2 करोड़ रुपये मिलेंगे।
🏏🏏पांचवें नंबर के लिए इंग्लैंड को 8.2 करोड़ मिलेंगे।
🏏🏏छठे स्थान पर रही श्रीलंका को 7.1 करोड़ मिलेंगे।
🏏🏏सातवें स्थान पर रहने के लिए बांग्लादेश को 6.1 करोड़ मिलेंगे।
🏏🏏आठवें स्थान पर रही वेस्टइंडीज को 5.1 करोड़ रुपये मिलेंगे।
🏏🏏नौवें स्थान पर रहने वाले पाकिस्तान को भी करीब 41 लाख रुपये मिलने वाले हैं।