PSG ने रचा इतिहास, पहली बार जीता UEFA चैंपियंस लीग का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंटर मिलान को 5-0 से हराया

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने इंटर मिलान को 5-0 से हराकर चैंपियन लीग का खिताब जीता है।

1956 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में किसी टीम की सबसे बड़े अंतर से हुई जीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने पहली बार चैंपियंस लीग का खिताब जीता है। पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने शनिवार रात म्यूनिख के एलियांज एरिना में खेले गए खिताबी मुकाबले में इंटर मिलान को 5-0 के अंतर से हराया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएसजी के लिए डेजायर डोऊ ने 2 गोल किए। 20वें मिनट में डोऊ के शॉट ने डिफ्लेक्शन लिया और पीएसजी को 2-0 की बढ़त दिला दी। उन्होंने घंटे भर बाद फिर से गोल किया। पीएसजी के लिए खविचा क्वारत्सखेलिया ने चौथा गोल किया। सेनी मायुलू ने 87वें मिनट में गोल करके पीएसजी को 5-0 से आगे कर दिया और अंत में टीम की ऐतिहासिक जीत दिलाई। इसके साथ ही पीएसजी ने पहली बार UEFA चैंपियंस लीग खिताब अपने नाम करके इतिहास रच दिया।