रेडियो दिवस : आज है रेडियो दिवस, जानें कबसे हुई शुरुवात

साल 1945 में इसी दिन 13 फरवरी को  यूनाइटेड नेशंस में रेडियो से पहली बार प्रसारण हुआ था। रेडियो की इन अहमियतों को देखते हुए हर साल रेडियो दिवस मनाया जाता है। औपचारिक रूप से पहला विश्व रेडियो दिवस 2012 में मनाया गया।
स्पेन रेडियो अकैडमी ने 2010 में पहली बार इसका प्रस्ताव रखा था। 2011 में यूनेस्को की महासभा के 36वें सत्र में 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस घोषित किया गया। 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के तौर पर यूनेस्को की घोषणा को संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने 14 जनवरी, 2013 को मंजूरी दी।

एक सूत्र में बांधकर हम सभी को जोड़ता है

इस वर्ष का विषय “रेडियो और विश्वास” है। यह वह मीडिया है जो विभिन्न संस्कृतियों और विविधताओं को एक सूत्र में बांधकर हम सभी को जोड़ता है।

इस समय 214 सामुदायिक रेडियो प्रसारण केंद्र (कम्युनिटी रेडियो) हैं

भारत में इस समय 214 सामुदायिक रेडियो प्रसारण केंद्र (कम्युनिटी रेडियो) हैं। देश में रेडियो ब्रॉडकास्ट की शुरुआत वर्ष 1923 में हुई थी और वर्ष 1936 में भारत में सरकारी ‘इम्पेरियल रेडियो ऑफ इंडिया’ की शुरुआत हुई थी। आजादी के बाद इसका नाम  आकाशवाणी यानि ऑल इंडिया रेडियो हो गया ।  सुभाष चंद्र बोस ने नवंबर 1941 में रेडियो पर जर्मनी से भारतवासियों को संबोधित किया था।