बारिश का कहर: उत्तरकाशी में भूस्खलन के कारण गंगोत्री व यमनोत्री राजमार्ग बंद, इतने संपर्क मार्ग बंद

उत्तराखंड में बारिश का कहर बढ़ता जा रहा है। लगातार और भारी बारिश के चलते लोगों की मुसिबते बढ़ रही है। वही पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने लगी है, जिससे यातायात के मार्ग भी प्रभावित हो रहे हैं। वही उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी बारिश से भूस्खलन के कारण गंगोत्री यमनोत्री राजमार्ग बंद हो गये हैं।

उत्तरकाशी में भूस्खलन के कारण यह राजमार्ग हुए बंद-

उत्तरकाशी में मंगलवार की रात से लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन हुआ है। जिससे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नगुण बैरियर और हेल्गु गाड़ के पास बंद है। वही भारी भूस्खलन से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कल्याणी, पालीगाड़ और ओजरी के पास तीन स्थान भी बंद है।

बारिश के चलते 33 संपर्क मार्ग भी बंद-

भारी बारिश लगातार अपना कहर बरपा रही है। जिससे सड़कों पर भी असर पड़ रहा है और आवाजाही भी प्रभावित ह़ो रही है। वही बारिश से जनपद के 33 संपर्क मार्ग भी बंद हैं। जिनसे 50 से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है।